फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

52 लाख रुपये साथ लाने की बात भी निकली झूठी

Wed, 22 Jul 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। पंद्रह दिन पहले अपहृत लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर अमित दुबे के सोमवार को मथुरा से मिलने के बाद पूछताछ में उनकी बताई कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही है। पुलिस की पूछताछ में 52 लाख रुपये साथ लाने वाली बात भी झूठी निकली।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर अमित दुबे की कार पांच जुलाई को दिबियापुर रोड पर लावारिस हालत में मिली थी। पांच जुलाई की रात में उनके पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार यानी 20 जुलाई की सुबह मथुरा में रिफाइनरी क्षेत्र में पुलिस को मिले प्रापर्टी डीलर अमित दुबे के मिलने की सूचना आई थी। रात में औरैया पुलिस उसे लेकर यहां पहुंची। तब से लगातार पूछताछ जारी है। प्रापर्टी डीलर ने 52 लाख रुपये को लेकर मथुरा निवासी गोपाल नाम के एक व्यक्ति पर अपहरण किए जाने का आरोप लगाया है। यह जानकारी पूरी तरह से फर्जी प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी सुनीति ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर ने काफी लंबी कहानी सुना दी है। इसको लेकर पुलिस टीम कई जगह रवाना की गई है। गोपाल मंगलवार को औरैया आया और बताया कि अमित दुबे को कोई भी पैसा नहीं दिया है। उसके पास इतना रुपया है ही नहीं। लेकिन अमित दुबे ने उसके ऊपर जो आरोप लगाकर उसकी छवि खराब की है वह बहुत ही गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जिन लोगों से प्रॉपर्टी डीलर ने रुपये उधार ले रखे हैं, उनमें कुछ लोग जालौन व गाजियाबाद के हैं, जो कोतवाली पहुंच चुके हैं और उनकी ओर से अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर फार्मासिस्ट का कोर्स किए हुए है। उसकी खुद की मेडिकल स्टोर की दुकान है। ऐसे में लावारिस मिली गाड़ी में खून की बूंदे कहां से आईं हैं इसको लेकर प्रॉपर्टी डीलर से जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed