{"_id":"5f1734668ebc3e639468fd2d","slug":"crime-auraiya-news-knp572507323","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में लगा ली फांसी, प्रताडना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके में लगा ली फांसी, प्रताडना का आरोप
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के शेखूपुर-जैनपुर निवासी अहिबरन की बेटी खुशबू ने मंगलवार को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी शादी इटावा में हुई थी। शुक्रवार को पति मायके छोड़ गया था। महिला के मायके वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
गांव शेखूपुर-जैनपुर निवासी खुशबू पुत्री अहिबरन सिंह की शादी 11 नवंबर 2018 को सुभाष चंद्र पुत्र मातादीन निवासी गांव महानेपुर थाना बकेवर, जिला इटावा के साथ हुई थी। सुभाष ट्रैक्टर आदि चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। आरोप है कि वह दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े भी होते थे।
शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच बाइक को लेकर हुए विवाद के बाद सुभाष अपनी पत्नी खुशबू को उसके मायके गांव शेखूपुर जैनपुर के हाईवे पर छोड़ कर लौट गया था। मंगलवार को खुशबू की मां सीमा, पिता अहिबरन खेतों पर धान की रोपाई करने चले गए। खुशबू ने कमरे के अंदर छत के कुंडे से रस्सी के सहारे गले में फंदा बांधकर फांसी पर लटक गई। छोटा भाई राहुल, आकाश व छोटी बहन अंशिका ने देखा तो शोर मचाया। परिजनों ने खुशबू को फंदे से नीचे उतारकर सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता अहिबरन ने बताया कि सुभाष आए दिन बाइक के लिए पुत्री के साथ मारपीट करता था। प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राकेश पांडेय ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।