{"_id":"5f14920e8ebc3e63cf370b26","slug":"crime-auraiya-news-knp5721345102","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौंथरा गौशाला में चार गोवंशों की मौत, मांस नोंचकर खा रहे कुत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौंथरा गौशाला में चार गोवंशों की मौत, मांस नोंचकर खा रहे कुत्ते
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। सौंथरा में बनी गोशाला में भूख प्यास से दो दिन में चार गोवंशों की मौत हो गई। आरोप है कि मृत गोवंशों को खुले में डाल दिया गया, जिससे कुत्तों ने उन्हें नोंच डाला। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार शनिवार व रविवार को दो-दो गोवंशों की मौत हुई है।
रविवार को मृत दो गोवंश भूसा डाले जाने वाले स्थान पर पड़े दिखे। उनका मांस कुत्ते नोच कर खा रहे थे। शनिवार को मृत दो गोवंशों को गौशाला के अंदर बने गड्ढे में फेंक दिया गया। इनमें से एक गोवंश का आधा शरीर कुत्ते नोंचकर खा चुके थे और दूसरी का केवल कंकाल बचा था। आसपास के लोगों के अनुसार मृत गोवंशों के पड़े होने से चारों तरफ दुर्गंध फैल रही है।
लोगों ने बताया कि गोशाला में इस समय 185 गोवंश हैं। इनको खाने के लिए सूखा भूसा दिया जाता है। गोशाला परिसर में एक गड्ढा खोद दिया गया है, जिसमें नल से पानी भर दिया जाता है। इन गड्ढे में भरा पानी गोवंशों को कई दिन तक पिलाया जाता है। गर्म पानी पीने और सूखा भूसा खाने से गोवंश बीमार हो रहे हैं। गोशाला के लिए नियुक्त सेवादार मानदेय न मिलने से कई माह से नहीं आ रहे हैं। उधर, इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव अमित राठौर का कहना है कि कल ही वह गोशाला गए थे। वहां सब कुछ दुरुस्त है। चार गोवंशों की मौत की घटना को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया।