{"_id":"5f08b5f28ebc3e639468f753","slug":"crime-auraiya-news-knp570510173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी समिति में झगड़े के आरोपियों को पकडने के लिए दो टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी समिति में झगड़े के आरोपियों को पकडने के लिए दो टीमें गठित
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। टमाटर बेचने को लेकर मंडी समिति में हुई मारपीट के मामले में घायल किशनपुर के पूर्व प्रधान अनिल बाबा की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दो टीमें गठित कर दी गईं हैं।
बुधवार शाम मंडी समिति दिबियापुर में दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ था। इसमें किशनपुर के पूर्व प्रधान अनिल बाबा समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में अनिल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
पुलिस के अनुसार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिशें दी जा रहीं हैं। एसआई मूलेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान अनिल बाबा की हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।