फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

फार्मासिस्ट लापता, बेटे ने अपने ससुर पर जताई अपहरण की आशंका

Tue, 30 Jun 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime
औैरैया। सोमवार की सुबह मार्निंग वॉक पर निकले जिला अस्पताल औरैया के चीफ फार्मासिस्ट परशुराम यादव लापता हो गए। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, उनके पुत्र ने अपने ससुर पर अपहरण की आशंका जताई है।
विज्ञापन

ब्लाक परिसर के पास रहने वाले परशुराम यादव सोमवार की सुबह टहलने निकले थे। काफी देर तक न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। परशुराम यादव के पुत्र गौरव ने पुलिस को शहर के ही मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी प्राइवेट स्कूल के संचालक अपने ससुर पर ही अपहरण की आशंका जताई।
विज्ञापन

गौरव ने बताया कि कुछ दिनों पहले घरेलू विवाद को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ था। इस पर ससुर ने उसके पिता को धमकाते हुए देख लेने की धमकी दी थी। उधर, कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गुमशुदगी दर्ज की। चौकी इंचार्ज ब्रह्मनगर सुनील कुमार ने बताया कि चीफ फार्मासिस्ट की तलाश की जा रही है। मामले की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed