फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

पत्नी और मां को कमरे में बंदकर लगा ली फांसी

Tue, 16 Jun 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
crime
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के डोंडापुर गांव में मंगलवार को एक युवक ने मां व पत्नी को कमरे में बंद कर बाहर के कुंडी लगा दी। इसके बाद पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

डोंडापुर गांव निवासी राजीव उर्फ ऊदल (22) पुत्र सूबेदार मंगलवार को अपने भाई की ससुराल कन्नौज के तिर्वा से शादी समारोह में शामिल होकर लौटा था। बताया जा रहा है कि वहां से लौटने के बाद मां किताब श्री और पत्नी जूली से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद उसने मां व पत्नी को कमरे में बंदकर बाहर से कुंडी लगा दी और साड़ी का फंदा बनाकर बरामदे में पंखे के कुंडे से लटककर जान दे दी। मां व पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग घर पहुंचे और कुंडी खोलकर दोनों को बाहर निकाला। घटना के समय बीमार पिता मकान में बाहर लेटे थे, जबकि भाई व भाभी तिर्वा में ही रुक गए हैं। युवक की शादी एक वर्ष पूर्व बेला थाना क्षेत्र के गांव माधौनगर पिपरौली शिव की जूली से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बिधूना मुकेश प्रताप सिंह व कोतवाली निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed