फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

पत्नी के प्रेमी के खिलाफ दी तहरीर

Tue, 16 Jun 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
crime
पति ने पत्नी के प्रेमी के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

बिधूना। थाना क्षेत्र के साहसपुर गांव में प्रेम-प्रसंग के चलते विवाहिता के जहर खाकर जान देने के मामले में पति ने पत्नी के प्रेमी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
साहसपुर निवासी धर्मवीर की पत्नी राजरानी ने सोमवार को प्रेम प्रसंग के चलते जहर खाकर जान दे दी थी। पति धर्मवीर ने आरोप लगाया था कि दो माह से गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर वह पत्नी व बच्चों को साथ ले जाने के लिए रविवार को दिल्ली से गांव आया था। इस पर पति और पत्नी में विवाद हुआ था। आरोप है कि प्रेमी ने उसकी पत्नी को जहर दिया था। प्रेमी व उसके परिजन घर बंद करके गांव से भाग गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, पोस्टमार्टम के बाद बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। कोतवाली निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि अभी मैं बाहर हूं। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed