{"_id":"5eb44b478ebc3e90ae67b8c1","slug":"crime-auraiya-news-knp5589971189","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसपा जिलाध्यक्ष एवं उसके साथी के खिलाफ धमकाने की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसपा जिलाध्यक्ष एवं उसके साथी के खिलाफ धमकाने की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर बुधवार की रात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत के मामले में युवक के पिता ने प्रसपा जिलाध्यक्ष व उसके साथी के खिलाफ धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, दुर्घटना के मामले में कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
रामअवतार पुत्र रामबाबू निवासी मोहल्ला तिवारियान फफूंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पुत्र शेखर अग्निहोत्री की दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस संबंध में वह केएमसी अस्पताल में पुलिस को देने के लिए प्रार्थना पत्र लिख रहे थे। तभी बाबी यादव पुत्र मानसिंह निवासी इंदिरानगर दिबियापुर एवं उसका साथी योगेंद्र (कल्लू यादव) निवासी जुआ फफूंद अस्पताल में आए। प्रार्थनापत्र की फोटो खींचने लगे। विरोध किया तो गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि प्रार्थना पत्र दिया तो इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। योगेंद्र (कल्लू यादव) प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं। दिबियापुर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इधर, पिता रामअवतार की तहरीर पर दूसरी रिपोर्ट में कार चालक के खिलाफ बेटे शेखर की बाइक में लापरवाही से टक्कर मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला का कहना है कि टक्कर मारने वाली कार पकड़ ली गई है। जबकि धमकाने पर कल्लू यादव एवं अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इधर प्रसपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र (कल्लू यादव) ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।