{"_id":"5eb301878ebc3e907149b8b8","slug":"crime-auraiya-news-knp5588395112","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में चले लाठी-डंडे, एक दिव्यांग समेत 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में चले लाठी-डंडे, एक दिव्यांग समेत 10 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। थाना क्षेत्र के बख्तावरपुर गांव में जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चले। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के तकरीबन 10 लोग घायल हो गए। एक दिव्यांग युवक के सिर में डंडा लगने से मरणासन्न हो गया। सभी को औरैया स्थित 50 शैय्या चिकित्सालय भेजा गया है।
बख्तावरपुर में जमीन के विवाद को लेकर बुधवार देर शाम लगभग 8 बजे लाठी-डंडे, ईंट पत्थर चले। जमकर हुई मारपीट में एक पक्ष का दिव्यांग विनोद पुत्र उजागर को सिर में लाठी लगने से मरणासन्न हो गया। जबकि विनोद के चाचा सूरजपाल, चाची सरोज देवी, भाई रिंकू, विनय, अरविंद एवं दादी रामदेवी पत्नी मझले भी घायल हो गए।
जबकि दूसरे पक्ष के महाराज सिंह पुत्र भूपाल सिंह समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से औरैया चिकित्सालय भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक दिव्यांग विनोद की हालत चिंताजनक बनी हुई थी। सरोज देवी ने बताया कि सरकारी जमीन पर उनकी झोपड़ी रखी है। इसी जमीन पर दूसरा पक्ष कब्जा करना चाहता है। विपक्षी इसी को लेकर अक्सर विवाद करते हैं।