फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

सोशल मीडिया पर अफवाह पर शिक्षक सहित तीन पर मुकदमा दर्ज

Fri, 24 Apr 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime
अजीतमल (औरैया)। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के मामले में पुलिस ने बाबरपुर कस्बे के तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें एक शिक्षक है।
विज्ञापन

गुरुवार को व्हाट्सएप ग्रुपों पर कस्बे के तीन युवकों ने अफवाह फैलाई कि हालेपुर में कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई। देखते ही देखते यह पोस्ट लोगों के मोबाइल तक पहुंच गई। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने जांच कराई तो मामला फर्जी निकला।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अफवाह फैलाने के आरोप में शास्त्रीनगर निवासी भुवनेश सोनी पुत्र कमल चंद्र सोनी, लक्ष्मीनगर निवासी योगेश सोनी पुत्र कमल सोनी, मयंक दुबे उर्फ मोनू पुत्र राजकुमार दुबे निवासी लक्ष्मी नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मयंक दुबे प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed