{"_id":"5ea327e28ebc3e906c6ee63f","slug":"crime-auraiya-news-knp5568760183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को जन्म देने के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची को जन्म देने के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
औरैया। इटावा जिले के भर्थना निवासी एक प्रसूता को शुक्रवार को सुबह डिलीवरी के लिए गल्ला मंडी के सामने स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहां दोपहर बाद प्रसूता ने ऑपरेशन से एक बच्ची को जन्म दिया। थोड़ी ही देर बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। इस पर डॉक्टरों ने महिला को गंभीर हालत में इटावा रेफर कर दिया। इटावा जाते समय रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही सीओ सिटी व कोतवाली इंस्पेक्टर नर्सिंग होम पहुंचे। वहां शव पहुंचने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस पर सीओ और कोतवाल ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। वहीं, देर रात नर्सिंग होम को सील कर दिया गया। रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
गल्ला मंडी के सामने स्थित नर्सिंग होम में शुक्रवार को सुबह इटावा जिले के भर्थना के मोहल्ला गिरधारीपुरा निवासी प्रसूता श्वेता तिवारी (35) पत्नी गौरव तिवारी को उसकी ननद आरती दुबे पत्नी अनिल दुबे निवासी सुरान (औरैया) ने डिलीवरी कराने के लिए भर्ती कराया। डिलीवरी कराने से पहले हुई जांच में प्रसूता में खून की कमी होना पाया गया।
विज्ञापन
इस संबंध में ननदोई अनिल ने बताया कि नर्सिंग होम प्रशासन ने तत्काल उससे खून की व्यवस्था कराने व डिलीवरी के लिए 50 हजार रुपये जमा कराए। इस बीच दोपहर लगभग दो बजे महिला का ऑपरेशन किया गया। महिला ने एक मासूम बच्ची को जन्म दिया। ऑपरेशन के कारण महिला के शरीर से काफी खून बह गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। महिला की हालत बिगड़ते देख डॉक्टर ने तत्काल उसको इटावा रेफर किया। इटावा ले जाते समय महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलतेे ही सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव व इंस्पेक्टर कोतवाली दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शाम लगभग पौने सात बजे जैसे ही इटावा से वापस शव उक्त नर्सिंग होम पहुंचा तभी मृतका के ससुरालीजन भी वहां आ गए और उन्होंने हंगामा काट दिया।