{"_id":"5ea0863c8ebc3e9028289863","slug":"crime-auraiya-news-knp5565487195","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दरोगासे अभद्रता करने वाले को पकड़ा, मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दरोगासे अभद्रता करने वाले को पकड़ा, मिली जमानत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। लॉकडाउन का उल्लंघन करने व महिला दरोगा से अभद्रता के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक दुकानदार को हिरासत में लिया। बाद में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। बुधवार को दोपहर बाद उसे निजी मुचलके पर छोड़ा गया।
बुधवार को महिला दरोगा नीरज शर्मा, दरोगा पान सिंह, कांस्टेबल राजू छौंकर व शशि कांत के साथ लॉकडाउन का पालन कराने के लिए बाबरपुर कस्बे में मौजूद थी। इसी बीच परचून दुकानदार आदित्य पोरवाल उर्फ रामजी की दुकान पर काफी भीड़ एकत्र दिखाई दी।
मना करने के बावजूद दुकान बंद नहीं की गई। इससे पहले मंगलवार को राम जी पोरवाल के खिलाफ महिला दरोगा ने अभद्रता करने और लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर आदित्य पोरवाल उर्फ रामजी को पुलिस ने हिरासत में लेकर लॉकडाउन के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की। बुधवार को दोपहर बाद दुकानदार को निजी मुचलके पर छोड़ा गया।