{"_id":"5e9c8e268ebc3e774f34fc01","slug":"crime-auraiya-news-knp5560567177","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीखेपुर में शादी समारोह में जुटी भीड़, 13 नामजद सहित 30 पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीखेपुर में शादी समारोह में जुटी भीड़, 13 नामजद सहित 30 पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के रतनीपुर गांव में एक व्यक्ति को अपनी बेटी की शादी में भीड़ जुटाना महंगा पड़ गया। लॉकडाउन में शादी के लिए 10 लोगों की अनुमति के बावजूद करीब 30 लोगों को बुलाया गया। पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने पर लड़की के पिता सहित 13 नामजद और 17 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सोशल मीडिया में वायरल रतनीपुर गांव में शादी की खबर पर मुरादगंज चौकी प्रभारी प्रमोद शर्मा ने कांस्टेबल बलवीर कुमार, नरेंद्र कुमार के साथ जांच की। उन्होंने बताया कि रतनीपुर निवासी भगवान दास दोहरे ने 17 अप्रैल को अपनी पुत्री प्रीति की शादी समारोह में 10 व्यक्तियों की अनुमति के बावजूद 30 लोगों को एकत्र कर भोज कराया। धारा 144 व कोरोना महामारी अधिनियम के उल्लंघन की बात जांच में सही मिली।
इस पर आयोजक भगवान दास दोहरे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में भगवानदास दोहरे ने बताया कि कप्तान सिंह निवासी पुर्वा भवानी रामगढ़ थाना दिबियापुर, शिव कुमार निवासी वीरपुर थाना एरवाकटरा, शिव प्रकाश निवासी मुड़ी पंहर जिला औरैया, प्रेम चंद्र, कमलेश, मुकुल, लाखन सिंह, सत्य प्रकाश निवासी रतनीपुर भीखेपुर, आशीष निवासी सिंहपुर थाना सहायल, विमल सुधीर, मुकेश निवासी विकास कुंज थाना दिबियापुर, गोलू निवासी गुलरिया थाना दिबियापुर, मान सिंह निवासी आसकरन पुरवा थाना दिबियापुर सहित 17 अज्ञात लोग शामिल हुए थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।