{"_id":"5e8f55ff8ebc3e6fa93b1fe1","slug":"crime-auraiya-news-knp554474754","type":"story","status":"publish","title_hn":"बियर ठेका पर स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर आबकारी टीम ने ठेका किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बियर ठेका पर स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर आबकारी टीम ने ठेका किया सील
विज्ञापन
फोटो09एयूआरपी 03- बियर ठेका नंबर एक पर जांच करती कोतवाली पुलिस
- फोटो : AURAIYA
औरैया। नगर पालिका मार्केट में स्थित बीयर शाप पर लॉकडाउन के दौरान चोरी छिपे बीयर बेचने की शिकायत पर बुधवार को पुलिस व आबकारी टीम ने स्टाक का मिलान करने पर स्टाक से ज्यादा बीयर की केन व बोतलें मिलने दुकान सील कर दी। दुकान की चाबी कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दी गई है। स्टॉक में गड़बड़ी होने पर लाइसेंसी ठेकेदार को डीएम की ओर से नोटिस जारी किया गया।
लॉकडाउन के दौरान देसी-विदेसी शराब के ठेके व बीयर शाप बंद चल रहे हैं। नगर पालिका मार्केट के बीयर शाप पर इस दौरान चोरी छिपे बीयर बेचने की शिकायत मिलने पर बुधवार को सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ के निर्देश पर बीयर शाप खुलवाकर स्टॉक की जांच की गई। इस दौरान रजिस्टर में दर्ज स्टॉक से अधिक बीयर की केन व बोतलें मिलीं।
जिला आबकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि स्टॉक के मिलान में 2424 बीयर की केन व 582 बोतलें अतिरिक्त पाईं गईं। डीएम को अवगत कराते हुए उनके आदेश पर बीयर शाप को सील कर चाबी कोतवाली पुलिस को सौंप दी गई है। उन्होंने बताया कि लाइसेंसी ठेकेदार को स्टॉक में गड़बड़ी पाए जाने पर डीएम की ओर से नोटिस जारी किया गया है।