{"_id":"5e8caa9b8ebc3e76d36ae990","slug":"crime-auraiya-news-knp554173641","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक और चैन की मांग को लेकर ससुरालियों ने बह की हत्या की- मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक और चैन की मांग को लेकर ससुरालियों ने बह की हत्या की- मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
फफूंद (औरैया )। फफूंद थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों पर हत्या कर शव लोडर से ले जाकर जला देने का आरोप लगाया है। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के गांव बनकुसमरा निवासी मूलचंद्र कुशवाह पुत्र घसीटा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने छह साल पहले अपनी पुत्री सिया जानकी की शादी फफूंद थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी जगदीश कुशवाह के पुत्र मिथुन के साथ की थी।
ससुराल वाले बाइक, सोने की चेन व अंगूठी की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। सास चंदावती, दामाद मिथुन, देवर छोटू, देवरानी सपना कम दहेज का ताना देकर मारपीट करते थे। पांच अप्रैल की शाम उनकी बड़ी बेटी श्रीदेवी निवासी माल्हेपुर औरैया को सिया जानकी की तबियत खराब होने की सूचना उसके ससुराल वालों ने दी। वह गांव पहुंचे, लेकिन इन लोगों ने सिया जानकी से नहीं मिलने दिया।
विज्ञापन
शक होने पर जब गांव में जानकारी की तो सिया जानकी की हत्या की बात पता चली। पता चला है कि बेटी के ससुराल वाले शव को लोडर में लादकर ले गए और कहीं जला दिया। पुलिस ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी की। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।