फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

उलझता जा रहा खेत में मिले कंकाल का मामला

Wed, 18 Mar 2020 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
crime
अजीतमल (औरैया)। अयाना थाना क्षेत्र के रामपुर प्रताप सिंह गांव में सोमवार को खेत में मिले कंकाल का मामला उलझता जा रहा है। पुलिस उसे गांव से अपहृत किशोर का बता रही है। वहीं, गांव वालों का कहना है कि यह किसी वृद्ध का कंकाल है। तहसील में आयोजित समाधान दिवस में भी यह मामला गूंजा। समाधान दिवस में पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। एसपी सुनीति ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

रामपुर प्रताप सिंह गांव निवासी धारा सिंह पुत्र महावीर सिंह का सात वर्षीय पुत्र धनंजय 13 मार्च को लापता हो गया था। परिजनों की तहरीर पर अयाना थाने की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था। सोमवार को गांव के पास एक लाही के खेत में मिले एक नर कंकाल के सिर को अयाना पुलिस उसी अपहृत धनंजय का बताते हुए परिजनों पर पंचनामा पर हस्ताक्षर करने का दबाव बना रही।
विज्ञापन

पुलिस की कार्यशैली से आक्रोशित ग्रामीणों के साथ परिजन मंगलवार को समाधान दिवस में पहुंचे। वहां जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर से ग्रामीणों ने अपनी व्यथा बताई। परिजनों ने बताया कि पुलिस जिस नरकंकाल को दिखा रही है वह किसी वृद्ध का प्रतीत हो रहा है। पुलिस जबरन उससे पंचनामा पर हस्ताक्षर कराने की कोशिश की जा रही है। एसपी सुनीति ने इस मामले में निष्पक्ष जांच के लिए आश्वस्त करते हुए पुलिस को दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed