फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

अपहरण के आरोपी ब्लाक प्रमुख को जेल भेजा

Wed, 18 Mar 2020 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
crime
बेला (औरैया)। गांव नौसारा से चार महीने पहले नाबालिग लड़की को अगवा करने के आरोपी ब्लॉक प्रमुख बिधूना कौशलेंद्र राजपूत को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने सोमवार को ब्लॉक प्रमुख को नाबालिग के साथ बेला रोड सहार के पास से गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में नामजद ब्लॉक प्रमुख के पिता व तीन भाई अभी फरार है। आरोपी ब्लॉक प्रमुख पर पुलिस ने दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। उधर, नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि बेला थाना क्षेत्र के गांव नौसारा निवासी भाजपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख कौशलेंद्र राजपूत ने चार महीने पहले पड़ोसी के घर में घुसकर उसकी नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया था। विरोध करने पर लड़की के पिता व भाई की जमकर पिटाई की थी। इस मामले में लड़की के पिता ने ब्लॉक प्रमुख, उनके पिता और तीन भाइयों के खिलाफ बेला थाने में मारपीट और पुत्री के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

चार महीने से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस के हत्थे न चढ़ने पर आरोपी ब्लॉक प्रमुख के ऊपर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। सोमवार को ब्लॉक प्रमुख कौशलेंद्र राजपूत को नाबालिग के साथ बेला रोड सहार के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख को जेल भेज दिया है। लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। सीओ मुकेश प्रताप सिंह के मुताबिक इस घटना में अन्य आरोपी ब्लॉक प्रमुख के पिता अरविंद, भाई रोहिताश, धर्मेंद्र, राजकमल की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed