{"_id":"5e69353c8ebc3ef40535348b","slug":"crime-auraiya-news-knp5497626156","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने युवक को लाठी डंडे से पीटकर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने युवक को लाठी डंडे से पीटकर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की दोपहर दबंगों ने एक युवक को रास्ते में रोक कर उसको लाठीडंडों से पीटकर घायल कर दिया। जानकारी होते ही परिजनों ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
ग्राम हाजीपुर भटौली निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र रामचरण ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भतीजा सचिन पुत्र रामाधार बिधूना से पनीर लेकर घर वापस जा रहा था। तभी गांव के पास पहले से घात लगाकर बैठे गांव के आधा दर्जन लोगों ने रास्ते में रोककर गालीगलौज करना शुरू कर दिया।
गाली देने से मना किया तो एक राय होकर लाठीडंडा, कुल्हाड़ी आदि से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण व परिजन मौके की ओर दौड़ पडे। तभी दबंग जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। कोतवाली पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी बिधूना भेज दिया।