{"_id":"5e3ee9c68ebc3ee5f523f238","slug":"crime-auraiya-news-knp5433784165","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी घी की बरामदी में पुलिस ने कार चालक व क्लीनर को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी घी की बरामदी में पुलिस ने कार चालक व क्लीनर को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र ने शुक्रवार को मिलावटी घी के कारोबार का खुलासा किया था। इस मामले में पुलिस ने एक कार के चालक व क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को दोपहर बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। मामले में कई और लोगों की तलाश की जा रही है।
सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में काफी समय से मिलावटी घी का कारोबार किए जाने की जानकारी मिल रही थी। पुलिस भी कई महीने से मिलावटी घी बनाने वालों की सुरागरशी में लगी हुई थी। शुक्रवार की शाम बिधूना थाना प्रभारी और बेला थानाध्यक्ष बृजेश भार्गव ने चेकिंग के दौरान एक कार से 40 टिन देशी घी बरामद किया। कार से चालक व परिचालक से पूछताछ के बाद पुलिस ने खाद्य विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर घी की जांच कराई। टीम ने सैंपल लेने के बाद घी के टिनों को सील कर दिया।
सीओ ने बताया कि मौके से स्कार्पियो कार के साथ कानपुर रोड बेला रोड निवासी चालक गौरव मिश्रा और क्लीनर अवनीश दुबे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों से मिली जानकारी के बाद कोतवाली प्रभारी राजदेव प्रजापति ने पुलिस टीम के साथ बेला चौराहा के पास स्थित राधाकृष्ण ट्रेडर्स फर्म पर छापा मारा। वहां से 401 टिन मिलावटी देशी घी बरामद किया। उन्होंने बताया कि मौके से देशी घी बनाने के उपकरण, रॉ मैटेरियल, एक स्कार्पियो कार और 49750 रुपये बरामद किए हैं। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।