फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

एटीएम का ओटीपी पूछकर पार कर दिए 10 हजार

Sat, 08 Feb 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime
एटीएम का पिन पूछ पार किए दस हजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अछल्दा (औरैया)। एक अज्ञात व्यक्ति ने बैंक अधिकारी बनकर उपभोक्ता से एटीएम के पिन की जानकारी ले ली। इसके बाद खाते से दस हजार रुपये पार कर दिए। जानकारी होने पर पीड़िता ने अछल्दा थाने में मामले की तहरीर दी है।

हरीगंज निवासी सोनम पुत्री चंद्रप्रकाश का सेंट्रल बैंक की शाखा अछल्दा में खाता है। तीन फरवरी को शाम 4 बजे उनके पास एक मोबाइल नंबर 8289734617 से कॉल आया। इसमें संदीप तोमर नाम के युवक ने बैंक अधिकारी बनकर बात की और युवती को एटीएम बंद होने की जानकारी देकर उससे एटीएम से संबंधित सारी जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद उसने खाते से दस हजार रुपये उड़ा दिए। युवती के पास बैंक से दस हजार रुपये निकालने का मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए। शुक्रवार को मामले की तहरीर थाना अछल्दा में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed