{"_id":"5e3dae448ebc3ee5981dc884","slug":"crime-auraiya-news-knp5431907117","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ को फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ को फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक अधेड़ अज्ञात कारणों के चलते फूलगंज रामलीला मैदान स्थित एक कुएं में जा गिरा। कुएं में गिरने की आवाज सुन वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर भेजा गया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद अधेड़ को सकुशल कुएं से बाहर निकाला। घायलावस्था में अधेड़ को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मोहल्ला परिहार टोला निवासी रामजी (50) पुत्र पदम नारायण गुरुवार देर रात फूलगंज रामलीला मैदान के पास से गुजर रहे थे। अंधेरा होने के कारण वह अचानक से पास में ही स्थित एक कुएं में गिर गए। कुएं में गिरने की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने देखा तो कुएं से बचाव-बचाव की आवाजें आ रहीं थीं। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिस पर फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने के आदेश दिए गए। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने कुएं में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद अधेड़ को बाहर निकाला।
इस मामले में फायर ब्रिगेड प्रभारी राम खिलावन ने बताया कि रात लगभग 12 बजे उन्हें किसी के कुएं में गिरने की सूचना मिली थी। वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुआं लगभग 80-90 फीट गहरा होने के कारण अधेड़ को निकालने में काफी परेशानी हुई। हालांकि बाद में उसे सकुशल बाहर निकाल लिया गया। कुएं में पानी न होने के कारण अधेड़ को चोट लग गई थी। पुलिस कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों द्वारा कुएं में गिरे अधेड़ के विक्षिप्त होने की बातें की जा रहीं थीं।