{"_id":"5e39bbc18ebc3ee58a503a31","slug":"crime-auraiya-news-knp5425431165","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजे में गिरफ्तार व्यक्ति को छुड़ाने का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांजे में गिरफ्तार व्यक्ति को छुड़ाने का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। तीन दिन पहले गांजा समेत पकड़े गए आरोपी को छुड़ाने के लिए कुछ लोगों ने लेनदेन किया, लेकिन आरोपी नहीं छूटा। इसी बीच लेनदेन करने का आडियो व वीडियो वायरल हो गया। इस पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी के पुत्र की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया है। वहीं, इस मामले में एक सिपाही को लाइन भेजा गया है।
एक फरवरी को एसआई अख्तर अली ने दिग्विजय सिंह पुत्र विशंभर सिंह निवासी बहौली कन्नौज को डहरियापुर मोड़ से दो किलो 900 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। दिग्विजय को छुड़ाने के लिए कस्बे के लोगों ने पुलिस से फोन पर बात की। इस बीच रुपये के लेनेदेने को लेकर बात हुई थी। रविवार की शाम दिग्विजय को छुड़ाने के लेकर फोन पर हुई बातचीत के दौरान रुपये के लेनदेन के आडियो और वीडियो वायरल हो गया। इसको लेकर सोमवार को पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
उधर, पुलिस ने दिग्विजय के पुत्र पीयूष कुमार की तहरीर पर जीतू चौहान पुत्र इंद्रपाल सिंह, सनी पुत्र बब्बन निवासी गांधी नगर और एक अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया। तहरीर में पीयूष कुमार ने कहा है कि रंगदारी मांगने वालों ने उसे धमकी दी थी कि यदि वह उन्हें 50 हजार रुपये नहीं देता है तो वह उसे भी गांजा रखने में गिरफ्तार करा देंगे। वीडियो को लेकर हरकत में आए अधिकारियों ने एक सिपाही को लाइन भेज दिया है। उधर, एसपी सुनीति ने बताया कि सिपाही की संलिप्तता को लेकर जांच की जा रही है। जांच होने तक सिपाही को लाइन भेजा गया है।