{"_id":"5e37190a8ebc3e4af74d20c9","slug":"crime-auraiya-news-knp542122229","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये के लेन-देन में युवक को तीन दबंगों ने पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये के लेन-देन में युवक को तीन दबंगों ने पीटकर किया घायल
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। एक व्यक्ति ने 50 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर एसडीएम आवास के पास बुलाकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मारपीट के दौरान सोने की चेन गुम होने की भी बात कही है। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
नगर के नवीन बस्ती निवासी अमित सेंगर उर्फ छैया पुत्र अरविंद सिंह सेंगर ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 50 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर उसे जीतू चौहान पुत्र इंद्रपाल सिंह, पीयूष चौहान पुत्र दिग्विजय सिंह, आकाश मिश्रा निवासीगण ब्लॉक के पास गांधी नगर ने उसे एसडीएम आवास के पास बातचीत करने के लिए बुलाया। जैसे ही वह पहुंचा तभी उक्त सभी गाली-गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो दबंगों ने डंडों से पीटकर उसे घायल कर दिया। इस बीच उसकी सोने की चेन कहीं गिर गई। बताया कि उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग बचाने दौड़े तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस घटना में यह भी बताया जा रहा है कि थाने में दलाली की बातचीत का वीडियो वायरल होने के चलते विवाद हुआ और मारपीट की घटना हुई। मामले की जांच कर रहे पुलिस क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि यदि दलाली के आरोप सही पाए जाते हैं तो जो भी लोग प्रकाश में आएंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।