फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

समझौते के बाद ससुराल गया युवक पुत्र सहित गायब

Mon, 03 Feb 2020 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
crime
अजीतमल (औरैया)। न्यायालय से समझौते के बाद एक युवक अपनी ससुराल चला गया। जहां से वह अब तक वापस नहीं लौटा। युवक की मां ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। जिलाधिकारी के आदेश पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सियादेवी पत्नी मुंशीलाल निवासी मौहारी के पुत्र महेंद्र की शादी दिबियापुर के सैनिक नगर गपकापुर निवासी किरन देवी पुत्री रामनाथ के साथ हुई थी। शादी के कुछ वर्षों बाद से ही पति-पत्नी में विवाद हो गया। किरन ने पति सहित ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मामला न्यायालय में दर्ज कराया था। परिवार न्यायालय द्वारा 17 अक्टूबर 2019 को समझौता कराया गया था।
विज्ञापन

समझौते के बाद वह उसी दिन अपनी पत्नी के साथ ससुराल जाकर रहने और दो दिन बाद अपने साथ विदा कराने की बात कहकर निकला था। जब से वह अपनी ससुराल गया तब से उसका व उसके 10 वर्षीय पुत्र का कोई पता नहीं चल रहा है। इस मामले में सिया देवी ने बहू किरन देवी, उसके पिता रामनाथ, मां शांती देवी, भाइयों भारत सिंह व आनन्द कुमार व इटावा जनपद के थाना बकेवर के इंगुठिया निवासी वीरेन्द्र पुत्र लालाराम पर उसके पुत्र व पौत्र की हत्या कर गायब कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। जिलाधिकारी के आदेश पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed