फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

फरार लुटेरे के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट से वारंट किया प्राप्त

Wed, 20 Nov 2019 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जौंरा में सहकारिता विभाग के सेवा निवृत्त प्रबंधक के फार्म हाउस से बाजारा लदी ट्रैक्टर-ट्राली व एक लाख रूपये नगद पार कर दिए जाने के मामले में पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। अभी तक आरोपी के फरार होने के चलते पुलिस ने अब उसकी गिरफ्तारी को दूसरा तरीका अपनाया है। इस मामले में पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ वारंट प्राप्त किया है। यदि जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आता है तो उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम जौंरा-सुंदरीपुर के बीच स्थित सहकारिता विभाग के सेवानिवृत्त प्रबंधक व वर्तमान ग्राम प्रधान जौंरा गोविंद के भाई रामपाल सिंह के फार्म हाउस पर बदमाशों ने 25 अक्तूबर की रात धावा बोलकर वहां काम कर रहे कर्मचारी छोटेलाल व रामू को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर लूट की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

इस प्रकरण में पुलिस ने नामजद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि छठवां मुख्य आरोपी सिंटू यादव पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा है। इस प्रकरण में कोतवाली पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश करने में लगी हुई है। यही नहीं सर्विलांस व स्वॉट टीम भी कई जगह दविश देने में लगी है लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। इस संबंध में पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ कोर्ट से वारंट प्राप्त कर लिया है। क्राइम इंस्पेक्टर शशांक राजपूत ने बताया कि फरार चल रहे मुख्य आरोपी सिंटू यादव के पकड़ में न आने के चलते उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट प्राप्त कर लिया गया है। यदि वह जल्द ही गिरफ्त में नहीं आता है तो उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed