फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

मंडुवाडीह एक्सप्रेस का प्रेशर पाइप फटा, अछल्दा में खड़ी रही तेजस एक्सप्रेस

Sun, 27 Oct 2019 09:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
crime
अछल्दा (औरैया)। अछल्दा व घसारा के बीच रविवार की सुबह करीब 8:30 बजे नई दिल्ली की ओर जा रही मंडुआडीह एक्सप्रेस का प्रेशर पाइप फटने से ट्रेन खड़ी हो गई। इस पर चालक ने अछल्दा स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने प्रेशर पाइप को ठीक किया। प्रेशर पाइप ठीक होने तक तेजस एक्सप्रेस अछल्दा रेलवे स्टेशन पर 15 मिनट तक खड़ी रही। मंडुआडीह एक्सप्रेस भी 20 मिनट तक खड़ी रही। वहीं, अप रेलवे ट्रैक बीस मिनट तक बाधित रहा। पीछे से आ रही हावड़ा आनंद बिहार व युवा एक्सप्रेस भी आउटर पर ही खड़ी रही।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रूट के अछल्दा रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह 8:30 बजे नई दिल्ली जा रही मंडुवाडीह एक्सप्रेस जैसे ही अछल्दा रेलवे स्टेशन से गुजरी, तभी अछल्दा- घसारा के बीच गेट नंबर 14 के पास ट्रेन चालक को किसी चीज के टकराने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद ट्रेन का प्रेशर पाइप फट गया और ट्रेन वहीं खड़ी हो गई। इस पर चालक ने घटना की जानकारी अछल्दा स्टेशन मास्टर को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद प्रेशर पाइप को ठीक किया। इसके बाद ट्रैक की जांच पड़ताल की गई। इस बीच लखनऊ से नई दिल्ली जा रही तेजस एक्सप्रेस को टूंडला कंट्रोल रूम की सूचना पर अछल्दा रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया। ट्रैक की जांच के बाद तेजस एक्सप्रेस को रवाना किया गया। इस बीच तेजस एक्सप्रेस 15 मिनट तक अछल्दा रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। वहीं अप रेलवे ट्रेक बीस मिनट तक बाधित रहा। पीछे से आ रही हावड़ा आनंद बिहार व युवा एक्सप्रेस भी आउटर पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed