फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

नौकरी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला सिपाही निलंबित

Fri, 11 Oct 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक पीड़िता ने दिबियापुर थाने में तैनात एक सिपाही पर नौकरी लगवाने का झांसा देने के नाम पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर उक्त सिपाही पर रिपोर्ट दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली में सिपाही पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, मामले में एसपी ने तत्काल प्रभाव से उक्त सिपाही को निंलबित कर दिया है। साथ ही, सीओ सिटी को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि पिछले दिनों औरैया में तैनात सिपाही सुमित कुमार निवासी मैनपुरी उसके घर में किराए पर रहता था। तब सिपाही ने उसे नौकरी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। जब परिजनों को यह जानकारी हुई तो उक्त सिपाही ने उसका मकान खाली कर दिया। साथ ही, अपना स्थानांतरण दिबियापुर करवाकर वहीं रहने लगा और दूसरे फोन नंबरों से धमकाना शुरू कर दिया। इस पर पीड़िता ने सुमित से संपर्क खत्म कर दिए। तभी पिछले दिनों सुमित ने उसके घर आकर अकेला पाकर उसे धमकाया। कहा कि उसकी अश्लील वीडियो क्लिप उसके पास हैं।
विज्ञापन

अगर उसके कहने पर उसके पास न आई तो वह ये वीडियो वायरल कर देगा। पीड़िता ने बताया कि उक्त सिपाही ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया है। पीड़िता ने एसपी से सिपाही की कारगुजारियों को बयां करते हुए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने उक्त सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सुनीति ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी है। उक्त महिला की तहरीर पर सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। साथ ही, उसको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पूरे प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed