फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

मेमो पैसेंजर में अचेत मिला अधेड़, जहरखुरानी का शिकार होने की आशंका

Thu, 10 Oct 2019 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
crime
दिबियापुर (औरैया)। शिकोहाबाद से कानपुर जा रही मेमो ट्रेन में बुधवार को एक अधेड़ अचेत अवस्था में मिला। इससे ट्रेन में यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी ने अधेड़ को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। अधेड़ को ट्रेन से उतारने के लिए ट्रेन 20 मिनट तक फफूंद रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। अधेड़ के जहरखुरानी का शिकार होने की आशंका जताई जा रही है। अधेड़ की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

शिकोहाबाद फफूंद मेमो सुबह 7:45 बजे आती है। इसके बाद यही ट्रेन फफूंद कानपुर बनकर 8:15 बजे फफूंद से चलती है। आज ट्रेन 8:15 बजे फफूंद स्टेशन से चलने वाली थी। तभी यात्रियों ने ट्रेन के ड्राइवर को बताया कि ट्रेन के एक कोच में एक यात्री अचेतावस्था में पड़ा है। सूचना मिलने पर स्टेशन मास्टर ने जीआरपी एवं आरपीएफ को मेमो भेजकर जानकारी दी।
विज्ञापन

जीआरपी चौकी प्रभारी अवधेश पाठक के अनुसार अचेत व्यक्ति को उतारकर दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। बताया कि 50 वर्षीय अचेत व्यक्ति की जेब में कोई भी पहचान लायक कागज नहीं मिला। जीआरपी चौकी प्रभारी अवधेश पाठक ने अचेत व्यक्ति के साथ जहरखुरानी की घटना से भी इंकार नहीं किया है। उनका कहना है कि व्यक्ति के होश में आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। स्टेशन अधीक्षक अर्जुन सिंह के अनुसार ट्रेन को 8.35 बजे गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed