फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने व छीनने वाला युवक गिरफ्तार

Thu, 10 Oct 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime
दिबियापुर (औरैया)। चलती ट्रेनों एवं स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने या छीनने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास लगभग एक लाख रुपये की कीमत के सात एंड्रायड मोबाइल मिले हैं। चार महीने पहले जोधपुर हावड़ा से एक यात्री से चोरी किया मोबाइल भी मिला है।
विज्ञापन

फफूंद रेलवे स्टेशन के चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार पाठक के अनुसार वह अपने हमराही फोर्स के साथ फफूंद रेलवे स्टेशन पर गश्त पर थे। तभी प्लेटफार्म एक पर नीरज कुमार पांडेय पुत्र रामकरन पांडेय निवासी मुसावली इकदिल इटावा को पकड़ लिया। उसके पास ट्रेन यात्रियों से चोरी किए एवं छीने गए लगभग एक लाख रुपये की कीमत के सात एंड्राइड मोबाइल भी मिले हैं। इटावा रेलवे स्टेशन पर जोधपुर-हावड़ा से एक यात्री का चोरी हुआ मोबाइल भी मिला है। यात्री ने जीआरपी थाना इटावा में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार पाठक के अनुसार पकड़े गए मोबाइल चोर ने स्वीकार किया है कि वह गांव के ही अपने साथियों के साथ ट्रेनों एवं स्टेशनों पर मोबाइल चोरी करता एवं छीनता रहा है। मोबाइल बेचकर वह रुपये अर्जित करता था। चौकी इंचार्ज के अनुसार नीरज पहले भी इकदिल थाने से चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। बताया कि युवक के पास मिले मोबाइलों के ईएमईआई नंबर के आधार पर पता लगाकर मोबाइल उनके मालिकों के सुपुर्द किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed