{"_id":"5d9e2af38ebc3e01416b3c99","slug":"crime-auraiya-news-knp5186195124","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक का अपहरण कर बीहड़ में पीटकर बेहोशी की हालत में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक का अपहरण कर बीहड़ में पीटकर बेहोशी की हालत में छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांफर में तैनात चिकित्सक का अपहरण कर कुछ लोग बीहड़ में ले गए, जहां उनकी पिटाई की और अधमरा छोड़कर भाग गये। किसी तरह अस्पताल पहुंचे चिकित्सक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
औरैया शहर के मोहल्ला बदनपुर निवासी सोमदत्त प्रजापति पुत्र रामदत्त प्रजापति अजीतमल तहसील क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांफर में चिकित्सक के पद पर तैनात हैं। बुधवार को चिकित्सक के मोबाइल पर एक परिचित का फोन आया और उसे अपनी गाड़ी से डालकर बीहड़ में ले गये।
वहां लोगों ने जमकर पिटाई की। चिकित्सक के अनुसार बीहड़ में मारपीट करने वाले उसे बेहोश छोड़कर फरार हो गए। अपहरण करने वालों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। होश में आने पर किसी तरह वह अस्पताल पहुंचे। इधर कोतवाली पुलिस ने बताया कि चिकित्सक की जानकारी पर जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।