फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   CRIME

पेंट की दुकान से लाखों का माल पार किया

Tue, 17 Sep 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
CRIME
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर बीती रात जिला पंचायत अध्यक्ष की मील से सटी पेंट की दुकान का शटर उचकाकर चोर 45 हजार रुपये नगद व कई लाख का सामान उठा ले गए। यह वारदात एसपी आवास से महज दो सौ मीटर की दूरी पर हुई। इस घटना को लेकर व्यापारियों में खासा आक्रोश है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस व फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और सुबूत इकट्ठा किए।
विज्ञापन

हाईवे पर मोहल्ला सत्तेश्वर तिलक नगर स्थित गुरुदयाल प्रसाद संतोष कुमार एंड संस की पेंट्स की दुकान है। रविवार की रात चोरों ने शटर उचकाकर व ताले तोड़कर दुकान में रखे 45 हजार रुपये नगद समेत करीब साढ़े सात लाख रुपये का माल पार कर दिया।
विज्ञापन

दुकानदार सौरभ पोरवाल व शरद पोरवाल को वारदात की जानकारी सोमवार की सुबह करीब पौने छह बजे उधर से टहलने निकले एक व्यक्ति ने फोन पर दी। सूचना मिलते ही उक्त भाई मौके पर पहुंचे और कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पहुंचे प्रभारी इंस्पेक्टर कोतवाली निरीक्षक शशांक राजपूत ने मौके पर जांच की। साथ ही फारेंसिक टीम को बुलाकर सैंपल भी जमा कराए। घटना के संबंध में शरद पोरवाल ने बताया कि चोर दुकान में रखी नगदी समेत साढ़े सात लाख रुपये का माल ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में हुई इस चोरी की घटना को लेकर व्यापारियों में खासा आक्रोश है। आक्रोशित व्यापारियों ने क्षेत्र में ध्वस्त सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी से इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित दुकानदार शरद पोरवाल ने बताया कि लगभग 20-25 दिन पहले ही उनकी दुकान पर माल लाने वाले डीसीएम की रात में अज्ञात बदमाशों ने बैटरा खोलने का प्रयास किया। भनक लगते ही जागने पर चालक ने जब विरोध किया तो कार सवार चार-पांच बदमाशों ने उसकी जमकर धुनाई की और बैटरा भी पार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed