{"_id":"5d7fdb028ebc3e93bb4c5d2e","slug":"crime-auraiya-news-knp5140299197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने पड़े घर से जेवरात ले गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूने पड़े घर से जेवरात ले गया युवक
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। गांव पहाड़पुर में सूने मकान से एक युवक ने 40 हजार रुपये कीमत के जेवर पार कर दिए। घटना के समय गृहस्वामी परिवार के साथ खेत पर धान की फसल में पानी लगाने गया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
सहायल थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी श्याम बिहारी पुत्र शिवरत्न ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी है कि वह पत्नी व बच्चों के साथ शुक्रवार को खेत पर धान की फसल में पानी लगाने गया था। तभी गांव के नरेंद्र पुत्र श्री प्रकाश ने घर सूना पाकर अलमारी में रखा एक मंगलसूत्र, दो जोड़ी तोड़िया व कई जोड़ी बिछिया पार कर दिया। युवक जेवर आदि लेकर घर से निकल रहा था, तभी भाई की पत्नी ने देख लिया और उन्हें सूचना दी। परिजनों ने घर पहुंचकर देखा तो अलमारी में रखे जेवर गायब थे।
आरोपी युवक से पूछा तो वह लड़ने पर आमादा हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सोमेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।