{"_id":"5d7fda668ebc3e0144720e33","slug":"crime-auraiya-news-knp514029682","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल बैंक में चोरों ने लगाई सेंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल बैंक में चोरों ने लगाई सेंध
विज्ञापन
ककोर (औरैया)। दिबियापुर थाना क्षेत्र के ककोर बुजुर्ग गांव में मुख्य बाजार में स्थित पूर्वांचल बैंक की शाखा में बीती रात चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर चोरी करने का प्रयास किया। दो दिन की छुट्टी के बाद तीसरे दिन सोमवार को बैंक खुला, तब बैंक स्टॉफ को वारदात की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही एसपी सुनीति फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और जानकारी ली। बैंक की सेफ में लगे लॉक का हैंडिल टूटा मिला है। हालांकि कितना रुपया चोरी गया, अभी इसकी अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। बैंक प्रबंधक सुंदर लाल विद्यार्थी ने दिबियापुर थाने में चोरी की तहरीर दी है।
ककोर बुजुर्ग गांव में पूर्वांचल बैंक की शाखा ककोर बुजुर्ग निवासी राकेश कुमार त्रिपाठी के मकान में है। शनिवार और रविवार को बैंक बंद था। सोमवार को सुबह बैंक का चपरासी रंजीत कुमार अपनी पत्नी के साथ बैंक की सफाई करने पहुंचा तो पीछे की ओर दीवार में पर सेंध लगी देखा। उसने तत्काल बैंक के प्रबंधक सुंदर लाल विद्यार्थी को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही बैंक स्टॉफ व दिबियापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी सुनीति, अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित और सीओ सिटी श्योदान सिंह भी मौके पर पहुंचे। एसपी सुनीति ने बैंक में लगी सेंध को देखा और पीछे की ओर स्थित तालाब का मुआयना किया। साथ ही घटना का जल्द खुलासा करने का आदेश दिया।
बैंक प्रबंधक सुंदर लाल विद्यार्थी का कहना है कि बैंक की सेफ में लगे लॉक का घुमाने वाला हैंडिल टूटा हुआ है। लॉक सही सलामत है, गोदरेज कंपनी से बैंक का अनुबंध है, गोदरेज कंपनी ही बैंक को लॉक देती है। गोदरेज कंपनी को सूचना भेजी गई है। सेफ खुलने पर ही पता चल सकेगा कि कितनी रकम चोरी हुई है। दिबियापुर थाने में तहरीर दे दी है। उधर, शाम तकरीबन चार बजे कानपुर से गोदरेज कंपनी के कर्मचारी राम सनेही ने बैंक पहुंचकर सेफ का लॉक खोलने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं खुला। राम सनेही ने बताया कि गैस कटर से काटने पर ही सेफ खुल सकेगी।
विज्ञापन
बैंक में 14 से 15 फिट की ऊंचाई पर सेंध लगाई गई है। चोरों ने जिस तरह से बैंक की दीवार में सेंध लगाई है, उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह काम एक रात का नहीं है। बैंक के पीछे तालाब है, वहां कोई आता जाता भी नहीं है। इसलिए चोरों ने सेंध लगाने के लिए वहीं स्थान चुना। अनुमान लगाया जा रहा है कि सेंध लगाने के लिए लगातार दो रात काम किया गया। चपरासी ने दीवार में सेंध देखी तो सेंध में कपड़ा बंधा मिला है।
बैंक प्रबंधन की एक और चूक सामने आई है। पुलिस अफसरों ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे में फुटेज देखना चाहा तो वह बंद मिला। बैंक के प्रबंधक ने बताया कि शाम पांच बजे के बाद बैंक बंद होते ही सीसीटीवी कैमरे भी बंद हो जाते हैं। इसी दौरान एएसपी कमलेश दीक्षित पूर्वांचल बैंक के बगल में ही स्थित सेंट्रल बैंक शाखा की सुरक्षा व्यवस्था परखी। वहां मौजूद बैंक प्रबंधक रविकांत से सायरन बजाने को कहा तो सायरन के तार टूटे पाए गए।