{"_id":"5d7947c88ebc3e93a553d0f2","slug":"crime-auraiya-news-knp5130066109","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने एलआईयू कार्यालय परिसर में मिला युवक का शव, सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने एलआईयू कार्यालय परिसर में मिला युवक का शव, सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में इटावा रोड पर पुराने एलआईयू कार्यालय परिसर में एक युवक का पुलिस ने शव बरामद किया है। इस मामले में आसपास के लोगों की शिनाख्त के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल परिजनों को इसकी सूचना दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। जहां बाद में पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि अभी मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
इटावा रोड पर पालिका मार्केट के सामने बने जर्जर पूर्व एलआईयू कार्यालय बिल्डिंग परिसर में बुधवार की शाम को एक युवक का शव पड़े होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। भीड़ में मौजूद लोगों ने उसकी पहचान मिंटू निवासी पढ़ीन दरवाजा के रुप में की। इस पर पुलिस ने जानकारी के आधार पर मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतक के बड़े भाई राजाबेटा व नाबालिग बहन किरन ने उसकी पहचान अपने भाई रामजी लाल उर्फ मिंटू (28) पुत्र अमरनाथ के रुप में की। इस संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतक रामजी दो दिन पहले मजदूरी करने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन फिर आज तक वापस नहीं पहुंचा। इस पर उन्होंने सोचा कि वह कहीं ज्यादा होने के कारण रुक गया होगा लेकिन आज उसकी मौत की सूचना मिली। परिजनों ने बताया कि मृतक की अभी शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस ने युवक की मौत के संबंध में परिजनों की तरफ से किसी भी प्रकार की शंका जताए जाने या तहरीर दिए जाने की जानकारी से इंकार किया है। कहा कि प्रथम सूचना के आधार पर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर उसकी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।