{"_id":"61fc2154a26c6d50bf2f9780","slug":"crime-auraiya-news-auraiya-news-knp678711614","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों के खेत में मिला नवजात का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसों के खेत में मिला नवजात का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद। क्षेत्र के मुढ़ी गांव में गुरुवार को सरसों के खेत में एक नवजात बच्चे का शव मिला है। खेत में काम कर रहे किसानों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो नवजात के शव को नेवले व अन्य जीव नोच कर खा रहे थे। पुलिस कर्मियों व किसानों ने उनको भगाया। फफूंद थाने की पुलिस मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की, पर नवजात के शव के बारे में कुछ पता नहीं चल सका।
फफूंद थाना क्षेत्र के मुढ़ी गांव से सटा गोरेलाल का सरसों का खेत है। गुरुवार सुबह किसान खेत में काम करने पहुंचा, तो वहां एक नवजात का शव पड़ा देखा। शव को नेवले व अन्य जीव नोचकर खा रहे थे। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस व किसानों ने उनको भगाया। किसानों ने बताया कि नवजात के शरीर में खून निकल रहा था। साथ ही उसके शरीर का कुछ हिस्सा गायब था।
पुलिस ने वहां मौजूद किसानों व ग्रामीणों से पूछताछ के बाद नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों में चर्चा है कि किसी ने लोकलाज के भय के कारण नवजात को जन्म के बाद खेत में फेंका है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है, मामले में कार्रवाई की जाएगी।