{"_id":"6199228c296103053c67d514","slug":"crime-auraiya-hatya-auraiya-news-knp6650370135","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे भाई की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे भाई की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादगंज/अजीतमल (औरैया)। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के पुरवा गणेश में जमीन के विवाद के चलते बड़े भाई ने साथियों संग मिलकर छोटे भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी फरार है। पुलिस ने मृतक की बहन की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
पुरवा गणेश निवासी सत्यप्रकाश का शव शनिवार सुबह बिस्तर पर पड़ा था। मृतक की बहन मंजू ने पुलिस को घटना की सूचना दी। युवक की हत्या की सूचना पर कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय, सीओ प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। बहन मंजू ने पुलिस को बताया कि सत्यप्रकाश (32) का बड़े बाई जयप्रकाश से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। सत्यप्रकाश शादीशुदा हैं और उसकी पत्नी मायके में रह रही है। बहन ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात करीब दो बजे उनके बड़े भाई अपने साथी महिपाल, मनोज और नरेश के साथ छत के रास्ते घर में घुसे।
वह कुछ समझता पातीं तब तक बड़े बाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना देख वह सहम गईं थी। इसलिए पुलिस को उसी समय जानकारी नहीं दे सकीं। सुबह होते ही उसने पड़ोसियों को सूचना देने के साथ पुलिस को जानकारी दी। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। बहन की तहरीर पर मृतक के बड़े भाई समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
दूसरी शादी करना चाहता था सत्यप्रकाश
पुरवा गणेश में रिश्तों का कत्ल होने की जानकारी पर ग्रामीणों का मजमा लग गया। पुलिस के सामने ही लोग चर्चा करते नजर आए कि सत्यप्रकाश का पत्नी से विवाद चल रहा है। इसलिए वह काफी समय से मायके में हैं। जमीन बंटवारे को लेकर भाइयों में विवाद था और सत्यप्रकाश दूसरी शादी करना चाहता था। यह बात बड़े भाई को अखर रही थी। जमीन के लालच में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी।
कमरे के अंदर से मंजू ने देखी पूरी घटना
हत्या की जानकारी पर पहुंची पुलिस को मृतक की बहन मंजू ने बताया कि घटना वाली रात वह घर के बरामदे में थीं। कमरे में किसी के होने और चीखने की आवाज सुनने पर वह गई तो देखा बड़े भाई साथियों संग आंगन के पास सो रहे छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से वार कर रहे थे। यह देख वह पास के कमरे में ही दुबक गई और उनकी आंखों के सामने पूरी वारदात हुई।