{"_id":"617d8d3154031f10fd36a458","slug":"crime-apharan-auraiya-auraiya-news-knp6613538103","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई की कार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई की कार बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। गेल पाता में काम करने वाली मुंबई की ऑप्टेक कंपनी के रीजनल चीफ मैनेजर समेत पांच अफसरों को अगवा करने की घटना में प्रयुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई की कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। घटना में प्रयुक्त एक अन्य कार की बरामदगी व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें औरैया समेत कई जिलों में दबिश दे रहीं हैं।
23 अक्तूबर को गेल पाता पैट्रोकेमिकल में काम करने वाली ऑप्टेक इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड मुंबई के आरसीएम समेत पांच अफसरों को बदमाशों ने अगवा कर लिया था। इस मामले में अब तक छह बदमाशों को पुलिस और स्वाट टीम गिरफ्तार कर चुकी है। फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई पिंटू दोहरे, विष्णु चौहान, विष्णु चौहान के भाई किशनू निवासी सूरजपुर के खिलाफ गैर जमानती वारंट व 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इस बीच शुक्रवार की रात दिबियापुर पुलिस को पिंटू दोहरे की कार बरामद करने में सफलता पाई।
दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विकास राय ने बताया कि कंपनी के अफसरों को अगवा करने के मामले में दो बाइकें समेत दो कारें भी प्रयुक्त कीं गईं थीं। इनमें एक कार जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई पिंटू दोहरे की थी। शुक्रवार रात पिंटू दोहरे के गांव मड़ोकमीत बेला के बाहर स्थित बालाजी मंदिर से पिंटू की कार बरामद कर ली गई। दूसरी कार एवं मामले में प्रयुक्त बाइकें भी बरामद करने के प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं। फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें विभिन्न जिलों में दबिश दे रहीं हैं। सीओ सुरेंद्र नाथ का कहना है कि सहार निवासी एक युवक की भी संलिप्तता उजागर हुई है। संलिप्तता की जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।