{"_id":"6178467002e38b58e70d9bf9","slug":"crime-accident-dead-auraiya-news-knp6605453183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला (औरैया)। बेला-कन्नौज मार्ग पर देर शाम बाइक सवार युवक अन्ना पशु से टकरा गया। जिससे घायल युवक की सीएचसी बेला में मौत हो गई।
थाना उसराहार क्षेत्र के भरतिया कोठी निवासी रामवीर (35) बेला थाना क्षेत्र के पूर्वा लक्षीराम गांव में अपनी रिश्तेदारी में आया था। जहां से वह देर शाम बेला बाजार जा रहा था। जैसे ही वह बेला-कन्नौज मार्ग पर मीना गैस गोदाम के सामने पहुंचा अचानक आवारा सांड़ सामने आ गया। जिससे वह घायल हो गए। मौके पर वाहन चेकिंग कर रही पुलिस ने घायल को सीएचसी बेला में भर्ती करवाया।
जहां अस्पताल पहुंचते ही रामवीर ने दम तोड़ दिया। डॉ. सिद्धार्थ ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराते हुए उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दरोगा पान सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।