{"_id":"f58123ee37911944a36a5fd21ae3082a","slug":"crimals-the-thousands-across-the-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब लगाकर हजारों का माल किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकब लगाकर हजारों का माल किया पार
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 21 Aug 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल कोतवाली की अटसू चौकी अंतर्गत बेरी कपड़िया में चोरों ने बुधवार रात्रि मकान में सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। गृहस्वामी
विज्ञापन
ने जब घर का सामान बिखरा देखा तो सन्न रह गए।
ग्राम बेरी कपड़िया निवासी प्रमोद कुमार राजपूत खेती करते हैं। रोज की भांति बुधवार रात वह परिवार समेत छत पर सो रहे थे। रात को चोरों ने मकान के पीछे खाली पड़े
विज्ञापन
प्लाट से सेंध लगा दी। चोरों ने सेंध लगाने के बाद घर के अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने घर में रखे 32 हजार रुपये व जेवरात पार दिए। सुबह प्रमोद
कुमार नीचे आया और सामान गायब देखा तो वह सन्न रह गया।
रमोद कुमार ने बताया कि उसने दो दिन पूर्व अपने निजी कार्य से बैंक से 32 हजार रुपये निकाले थे और उसकी पुत्री के जेवरात भी घर में रखे हुए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाए
विज्ञापन
विज्ञापन
जाने की मांग की है। गश्त न बढ़ाए जाने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।