फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Crack on Bundelkhand Expressway's intermediary bridge, route diverted

Auraiya News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के बिचौलिया पुल पर आई दरार, रूट डायवर्ट

Mon, 13 Mar 2023 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Crack on Bundelkhand Expressway's intermediary bridge, route diverted
औरैया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के बिचौलिया(अछल्दा) क्रासिंग नंबर-14 के पुल में दरार आ गई। नीचे के हिस्से से प्लास्टर टूटर गिर पड़ा। इसकी जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने मौके पर जांच करने के बाद रूट डायवर्ट करा दिया। किलो मीटर 269 से 271 के बीच करीब पांच किलो मीटर का रास्ता बंद कर दिया गया। इससे दोनों लेने के वाहन चित्रकूट से आने वाली मार्ग से गुजारते रहे।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अछल्दा रेलवे गेट नंबर 14 के पास बने पुल से एक ट्रक के गुजरते ही पुल के निचले हिस्से की प्लास्टर की पर्त उखड़ कर डीएफसी ट्रैक पर गिरी। यहां पर मौजूद रेलवे कर्मचारी सतीश कुमार व कीमैन नीलकमल की नजर पड़ी। इस पर दोनों ने ऊपर जाकर सड़क देखी तो कुछ हिस्से हल्की दरारें दिखाई दीं। चित्रकूट से इटावा जाने वाले मार्ग में दरार होने की जानकारी दोनों ने यूपीडा के एसओ किशन स्वरूप सिन्हा को दी। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दरार आने की जानकारी पर प्रोजेक्ट मैनेजर राघवेंद्र शुक्ला टीम के साथ पहुंचे। जांच करने के बाद उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद यूपीडा के कर्मचारियों ने किलो मीटर 269 से 271 के बीच बैरीकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया। चित्रकूट से इटावा की ओर जाने वाले वाहन दूसरी लेन से गुजारे गए।
विज्ञापन

---
पांच किलो मीटर बाद अलग-अलग मार्ग पर चलते रहे वाहन
पुल में दरार आने के बाद किलो मीटर 269 से रूट डायवर्ट करने के बाद पांच किलो मीटर आगे कट से यातायात समान्य रहा। यहां से दोनों मार्ग पर वाहन चलते रहे। इससे लोगों को आवागमन में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। वहीं यूपीडा के अधिकारियों ने जांच के बाद मरम्मत का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन
यूपीडा के एसओ किशन स्वरूप सिन्हा ने बताया कि दरार आने की जानकारी मिलने पर बैरीकेडिंग करवा कर रूट डायवर्ट करवा दिया है। इसके साथ ही अधिकारियों को जानकारी दी गई। तकनीकी टीम ने मौके पर निरीक्षण कर खामियां दूर करानी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed