फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cow smuggler with reward of Rs 50,000 arrested in police encounter

Auraiya News: 50 हजार का इनामी गोतस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिफ्तार

Tue, 16 Sep 2025 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 16 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Cow smuggler with reward of Rs 50,000 arrested in police encounter
फोटो-16एयूआरपी01- बिधूना डहरियापुर मोड़ के पास जंगलों में जांच करते एसपी अभिजित आर शंकर व मौजूद
बिधूना। कोतवाली पुलिस व स्वाॅट टीम ने गोतस्कर व 50 हजार के इनामी बदमाश से मंगलवार तड़के मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस उसे गिरफ्तार कर सीएचसी ले गई। इससे पहले राजस्थान के साथी से भी पुलिस मुठभेड़ हुई थी। मामले में 16 आरोपियों को अभी तक जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में सामपुर गांव के पास छह सितंबर की सुबह गोवंश से लदा कंटेनर पलट गया था। इस दौरान 14 गोवंशों की मौत हो गई थी। मामले में राजस्थान जनपद भीलवाड़ा थाना प्रताप नगर के कस्बा पटेल नगर बंजारा बस्ती निवासी रघुवीर पुलिस मुठभेड़ में सात सितंबर को गिरफ्तार हुआ था। उसकी निशानदेही पर 15 अन्य आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजा गया था। विवेचना के दौरान सामपुर निवासी धर्मेंद्र यादव का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने दबिश दी लेकिन उसे पकड़ नहीं सकी।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने धर्मेंद्र को शिकोहाबाद से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोतवाली ले गए। पूछताछ में उसने कंटेनर कागज व 45 हजार रुपये झाड़ियों में छिपे होने की जानकारी दी। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान व स्वाॅट टीम बदमाश को लेकर गांव डहरियापुर मोड के पास जंगल पहुंची। वहां झाड़ी से रुपये भरा बैग व कागज बरामद किया। इसी दौरान आरोपी ने लघुशंका की बात कही। पुलिस उसे आगे ले गई। तभी अचानक बदमाश ने झाड़ी में पहले छिपाए तमंचे से पुलिस पर दो राउंड फायर झोंक दिया। किसी तरह पुलिस टीम बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोतस्कर के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस उसे सीएचसी ले गई। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, दो खोखा, एक कारतूस, 45 हजार रुपये नकद, कंटेनर के कागज एक स्काॅर्पियों बरामद की है। स्काॅर्पियों आरोपी के पिता सुरेश चंद्र के नाम है। एसपी अभिजित आर शंकर ने बताया कि आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। पैर में गोली लगी है। उसकी हालत अब सामान्य है।
-----------
शौक पूरे करने के लिए करने लगे गो तस्करी
बिधूना। पुलिस मुठभेड़ में घायल धर्मेंद्र ने पूछताछ में बताया कि साथी रघुवीर रात का फायदा उठाकर क्षेत्र में घूमने वाले मवेशियों को इकट्ठा करते थे। कंटेनर को लादकर गोकशी के लिए हरियाणा के मेवात भेजा करते थे। उससे मिलने वाले रुपये से आरोपी अपने शौक पूरे करते थे।

------------
तस्करी में नेता से लेकर अधिकारी के शामिल होने की आशंका
बिधूना। क्षेत्र में हुई गोतस्करी को एसपी अभिजित आर शंकर ने गंभीरता से लिए। कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम को इसमें शामिल आरोपियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। गोपनीय रिपोर्ट के मुताबिक बिधूना क्षेत्र के जंगलों में 2018 से गो तस्करी का काम किया जा रहा है। इसमें सत्ताधारी नेता, तहसील स्तर के अधिकारी के शामिल होने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा एक मीडिया कर्मी का भी इस तस्करी में खेल सामने सामने आया है। सूत्रों की माने तो इस तस्करी में शामिल लोगों की रिपोर्ट पुलिस तैयार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed