{"_id":"65887360a82a1cc9950c471b","slug":"couple-beaten-up-for-stopping-cattle-from-going-to-field-case-filed-auraiya-news-c-211-1-aur1002-6753-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मवेशियों को खेत में जाने से रोकने पर दंपती को पीटा, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मवेशियों को खेत में जाने से रोकने पर दंपती को पीटा, मुकदमा
Sun, 24 Dec 2023 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र के गांव खोएला में एक किसान को खेत में फसल नुकसान की पशु मालिक से शिकायत करना भारी पड़ गया। पशु मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर किसान दंपती को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव खोएला निवासी रुकसार बेगम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की वह बहुत गरीब हैं। खेत को बटाई पर लेकर उसमें फसल बोई है। गांव के ही निवासी दबंग प्रवत्ति के अरविंद, गोपाल और अंकित यादव अपने मवेशियों को खुला छोड़ देते हैं। जो खेतों की फसल चर जाते हैं। शनिवार शाम भी इनके पशु उसके खेत में घुस गए और फसल का बहुत नुकसान किया। उसने इसकी शिकायत की तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए पर लाठी डंडों और ईंट पत्थर से उसे और उसके पति शमशाद खां को बेरहमी से पीटा। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया की मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।