फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   couple attacked with ax

कुल्हाड़ी से हमला कर दंपति को किया घायल, चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 16 Jan 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
couple attacked with ax
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के मऊ कछपुरा गांव में पिता-पुत्रों ने घर में घुसकर दंपती पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

बिधूना के मऊ कछपुरा गांव निवासी राम प्रयोजन ने तहरीर में बताया कि पत्नी से गांव निवासी आकाश गलत ढंग से बात करता है। विरोध करने पर शनिवार को गांव निवासी अशोक कुमार, अपने तीन बेटे राहुल, आकाश व अंकित के साथ कुल्हाड़ी लेकर उसके घर में घुस आए। कहासुनी के दौरान अशोक ने कुल्हाड़ी उसके सिर में मार दी। बचाने में पत्नी को भी पीट दिया।
विज्ञापन

पड़ोसियों के जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। दंपती घायल अवस्था में कोतवाली पहुंचे। यहां चारों लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने घायलों को सीएचसी बिधूना भेजा। कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed