फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Corona's knock, danger increased due to getting two infected

Auraiya News: कोरोना की दस्तक, दो संक्रमित मिलने से जिले में बढ़ा खतरा

Mon, 10 Apr 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 10 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Corona's knock, danger increased due to getting two infected
औरैया। जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर बरती जा रही लापरवाही भारी पड़ सकती है। रविवार को अजीतमल और दिबियापुर में दो कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। आरटीपीसीआर जांच में रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। सीएमओ ने दोनों संक्रमितों को होमआइसोलेशन में रख कर इलाज शुरू कराया है। इसके साथ ही संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को आरटीपीसीआर जांच और पोर्टल में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, दिबियापुर के लोहियानगर ककराही, बाजार सेंट्रल बैंक के पास रहने वाले एक 53 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। तेज बुखार आने के साथ ही उन्हें गले में दर्द की समस्या है। निजी लैब से जांच कराने पर आरटीपीसीआर जांच में रिपोर्ट पाॉजीटिव आई है। वहीं, अजीतमल के हजरतपुर में 30 वर्षीय युवक संक्रमित मिला। यह युवक पांच अप्रैल को दिल्ली से लौटा हैं। इसे भी बुखार, खांसी की समस्या था। शनिवार को चिचौली अस्पताल आने पर आरटीपीसीआर के लिए सैंपल लिया गया था। जांच रिपोर्ट में पाजीटिव मिला है।
विज्ञापन

जिले में एक ही दिन दो संक्रमित मिलने से खतरा गया है। सीएमओ ने दोनों संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा है। इसके साथ ही उनके संपर्क में आने वाले मरीजों की ट्रेसिंग कर जांच कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में औचक जांच कराने के आदेश
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना में अब कई तरह के स्वरूप पाए जा रहे हैं। इस लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों को नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। सभी अस्पताल प्रभारियों को ओपीडी में आने वाले मरीजों की रैंडम जांच कराने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर बाहर से आने वाले लोगों की जांच कराने के लिए टीमें सक्रिय की गई है। जहां पर दो मरीज संक्रमित मिले हैं वहां भी सोमवार को टीम भेज कर जांच कराई जाएगी। सैनिटाइजेशन भी कराया जाएगा।
न मास्क लगा रहे और न कर रहे सामाजिक दूरी का पालन
सार्वजनिक स्थानों, अस्पतालों व सरकारी दफ्तरों में कोविड नियमों का पालन नहीं हो रहा है। यहां पर आने वाले लोग बिना मास्क के घूमते नजर आ रहे हैं। जबकि कोरोना को लेकर पिछले एक माह से अलर्ट जारी है। हैरत की बात यह है कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग नियमों का पालन कराने के लिए कागजी खानापूर्ति करता नजर आ रहा है। कई जगहों पर कोरोना जांच के लिए हेल्प डेस्क नहीं है। रेलवे, बस स्टेशनों पर जांच नहीं की जा रही है। इससे लोग बिना रोकटोक के आवाजाही कर रहे हैं। यही हालात रहे तो आने वाले दिनों में कोरोना का खतरा तेजी से बढ़ेगा।

दो माह से बंद है टीकाकरण
जिले में कोरोना बचाव के लिए लगने वाली वैक्सीन भी दो माह से नहीं है। अभी भी जिले में अभी 25 हजार के करीब लोगों को बूस्टर डोज नहीं लगी है। जिले में 10 फरवरी तक टीकाकरण हुआ। इसके बाद वैक्सीन खत्म हो गई। इधर जब खतरा बढ़ा और लोगों की वैक्सीन की जरूरत महसूस हो रही तो जिले के किसी भी केंद्र पर व्यवस्था नहीं है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही वैक्सीन मंगवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed