फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Corona positive first death in district

जिले में पहली कोरोना पॉजिटिव की मौत

Wed, 03 Jun 2020 09:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Corona positive first death in district
बुधवार को सैफई में हार्ट का इलाज करा रहे अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव सेनपुर निवासी कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से जिले में यह पहली मौत है। डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव का शव लाने के लिए शव वाहन सैफई भेजा गया है। इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
शव का अंतिम संस्कार शेरगढ़ घाट पर नियमों के तहत किया जाएगा। औरैया जिले में अब तक 38 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं, इनमें 25 स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 12 हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की देरशाम तक आई रिपोर्ट में छह नए कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसमें अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव सेनपुर निवासी भूरे (22) पुत्र राम स्वरूप भी शामिल था। भूरे दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह 31 मई को कोटला मुबारकपुर दिल्ली से सैफई में हार्ट का इलाज कराने के लिए आया था। एक जून को कोरोना जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया था। दो जून को मिली रिपोर्ट में यह पॉजिटिव मिला था।
इस पर उसे सैफई में कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया था। बुधवार की दोपहर सैफई अस्पताल प्रशासन ने भूरे की मौत की जानकारी औरैया जिला प्रशासन को जिले के अधिकारियों को दी।

डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। शव लाने के लिए वाहन सैफई भेजा गया है। शेरगढ़ घाट पर नियमों के तहत उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed