फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona news

30 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले

Sat, 10 Oct 2020 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
corona news
औरैया। शनिवार को संक्रमितों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के चेहरे पर फिर शिकन दिखाई दे रही है। पिछले तीन-चार दिन से कम संख्या आने के बाद शनिवार को 30 संक्रमित मिले हैं। इसमें पुलिस विभाग के लोग भी शामिल हैं। वहीं, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 19 रही। डीएम ने सभी को गाइड लाइन का पालन करते हुए रहने को कहा है।
विज्ञापन

डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि शनिवार को 30 संक्रमित मिलने के बाद अब संक्रमित मरीजों की संख्या 2505 हो गई है। वहीं, 19 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इससे ठीक होने वाले कुल 2232 हो गए हैं। आज मिले संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। मरने वालों की संख्या 31 ही है। आज आठ नए हॉटस्पॉट चिह्नित हुए हैं। इस तरह कुल 98 नए हॉटस्पॉट बनाए गए हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नारायनपुर में आठ, ब्रह्मनगर में तीन, सीएचसी अयाना में छह, भाग्यनगर के गेल गांव में दो, ककोर मुख्यालय चौकी में तीन, चकबंदी विभाग में एक, गढ़े का पुर्वा में एक, एरवाकटरा के कुदरकोट में दो, सहार के कुंवरपुर में एक, अछल्दा के लहटोरिया में एक, अजीतमुल के मुरादगंज में एक पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा कानपुर देहात के भोगनीपुर का भी एक संक्रमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed