फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona kaa me 5 karore ki chapat

कोरोना काल में लगी पांच करोड़ 78 लाख की चपत

Mon, 21 Sep 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
corona kaa me 5 karore ki chapat
औरैया। कोरोना काल में ऑटो मोबाइल सेक्टर के कारोबार को अनुमानित पांच करोड़ 76 लाख 71 हजार रुपये का झटका लगा है। इसकी पुष्टि परिवहन कार्यालय के आंकड़े कर रहे हैं। गत वर्ष की अपेक्षा इस बार कोरोना ने परिवहन विभाग के राजस्व को पलीता लगा दिया है।
विज्ञापन

दो पहिया, चार पहिया अथवा अन्य व्यावसायिक वाहनों में रिकार्ड गिरावट दर्ज की गई। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस, नए वाहनों के पंजीकरण, नियम तोड़ने पर लगने वाले जुर्माने और व्यावसायिक वाहनों से त्रैमासिक कर आदि स्रोत से शुल्क और कर के रूप में हर साल अच्छी-खासी रकम जमा होती है। पिछले वर्ष की बात करें तो जिले में अप्रैल से लेकर अगस्त के बीच 13 करोड़ 77 लाख 83 हजार रुपये का राजस्व आया। जबकि इस वर्ष आठ करोड़ एक लाख 12 हजार रुपये का राजस्व आया। इस हिसाब से पांच करोड़ 76 लाख 71 हजार रुपये की चपत सीधे-सीधे सीधे विभाग को लगी।
विज्ञापन

------------------
राजस्व विभाग के आंकड़ों पर एक नजर
माह वर्ष 2019 2020
अप्रैल 328.12 21.80
मई 286.97 66.47
जून 296.24 279.23
जुलाई 265.55 226.81
अगस्त 200.95 206.081
--------------------------------------
कुल योग 1377.83 801.12
----------------------------------------
वर्जन:--
संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान काम बंद रहा। अनलॉक की प्रक्रिया में काम शुरू होने के बावजूद बड़े पैमाने पर नई गाड़ियां खरीदने वालों की संख्या में गिरावट आई है। हालांकि अब हालात में सुधार देखने को मिल रहे हैं। लेकिन पिछले साल की तुलना में राजस्व की आवक कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बलवंत सिंह, आरआई, सहायक संभागीय परिवहन विभाग
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed