फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

केंद्रों पर वैक्सीन न होने से मायूस होकर लौटे लाभार्थी

Fri, 06 Aug 2021 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
corona
बिधूना (औरैया)। कोरोना की तीसरी लहर के बढ़ते खतरे के बीच वैक्सीन की कमी से लोगों को डोज नहीं लग पा रही है। शुक्रवार को बिधूना स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे सैकड़ों लोगों को बिना टीका लगवाए ही मायूस होकर लौटना पड़ा। महिलाओं का कहना है कि तीसरी लहर पास है। बच्चों को खतरा बताया जा रहा है। जब बड़ों को वैक्सीन नहीं लग पाएगी तो बच्चों की सुरक्षा कैसे होगी। उन्होंने सरकार से स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जिले में तीन अगस्त को मेगा टीकाकरण अभियान चलाया गया। लेकिन दूसरे दिन ही जिले में वैक्सीन की किल्लत शुरू हो गई। इसके कारण क्लस्टर अभियान ठंडा पड़ गया। शुक्रवार को बिधूना सीएचसी, गूरा, रुरुगंज, असजना, सुजानपुर्वा, बेला आदि केंद्रों पर वैक्सीन नहीं मिली। लोग निराश होकर लौट गए। सीएचसी अधीक्षक वीपी शाक्य ने बताया कि गुरुवार को 900 डोज मिली थीं। देर शाम तक सभी डोज लगा दी गईं। इसलिए शुक्रवार को वैक्सीन नहीं लग सकी। आज वैक्सीन मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सरकार लगातार कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए टीकाकरण कराने पर जोर दे रही है। इसके बाद भी वैक्सीन की उपलब्धता समय से नहीं कराई जा रही है। ऐसे में लोग कैसे सुरक्षित रह सकेंगे। - शशिप्रभा, निवासी मनुवा पुर्वा
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को खतरा बताया जा रहा है। इसके लिए महिलाएं जागरूक होकर टीकाकरण कराने पहुंच रही है। लेकिन केंद्रों पर पहुंचने के बाद उन्हें वैक्सीन न होने की बात कह वापस किया जा रहा है। सरकार को ठोस इंतजाम करने चाहिए। - निर्मला देवी, बिधूना

कोरोना से बचाव के लिए बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत में यह हवाई साबित हो रहे है। न तो अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था है और नहीं समय से टीकाकरण हो पा रहा है। सरकार को इस ओर ठोस कदम उठाने चाहिए। - ममता देवी, बिधूना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed