{"_id":"610acf6d8ebc3e88c224f0bc","slug":"corona-auraiya-news-knp6443400184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित दो नए मरीज मिले, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित दो नए मरीज मिले, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आने के संकेत मिलने लगे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि संक्रमितों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है।
मंगलवार की रात जिले में दो नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक संक्रमित की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सीएमओ ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शिविर लगाकर 1600 सैंपल लिए।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को सैफई अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। यह मरीज इकघरा गांव का 36 वर्षीय युवक है। दो नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में एक दिबियापुर स्थित गेल गांव और दूसरा कुलूपुर जलोखर का है। जिले में अभी तक 10 हजार 202 कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं। 192 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर अगस्त के अंतिम सप्ताह में आने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन जिले में संक्रमण महीने की शुरुआत में बढ़ने से हालात खराब होने का अंदाजा विभागीय अधिकारी लगा रहे हैं।