फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

अब मोबाइल पर मिलेगी कोविड की जांच रिपोर्ट

Mon, 21 Sep 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
corona
औरैया। कोविड-19 के तहत प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण की जांच का दायरा बढ़ाया है। साथ ही यह व्यवस्था सुनिश्चित की गई है कि कोरोना की जांच रिपोर्ट अब घर बैठे मोबाइल पर देखी जा सकती है। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा ‘लैब रिपोर्ट’ नाम से लिंक तैयार किया गया है। इसमें मोबाइल नंबर डालकर रिपोर्ट देखी जा सकेगी।
विज्ञापन

इसके पहले कोरोना की जांच कराने वाले व्यक्ति को पॉजिटिव होने की सूचना कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर अथवा संबंधित स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से दी जाती थी। प्राय: सैंपलिंग के बाद लोग कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर अथवा संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों से संपर्क करते थे, लेकिन अब कोविड जांच करवाने वाले अपनी रिपोर्ट मोबाइल पर ही देख सकते हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड की सैंपलिंग के दौरान लोगों से मोबाइल नंबर लिया जाता है। इस नंबर को व्यक्ति के सैंपल के साथ दर्ज कर दिया जाता है। टेस्ट करवाने वाले व्यक्ति को दिए गए लिंक पर क्लिक करके सैंपल कलेक्शन की तारीख व मोबाइल नंबर की एंट्री करनी होगी। वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) सैंपल के साथ दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर आएगा। यह ओटीपी डालते ही संबंधित व्यक्ति की रिपोर्ट मोबाइल की स्क्रीन पर दिखने लगेगी। इस रिपोर्ट को आसानी से सेव या प्रिंट करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed